प्रभात मेहता हत्याकांड की CBI जांच और दोषियों को सजा की मांग, झारखंड क्रांति मंच का बयान

प्रभात मेहता हत्याकांड की सीबीआई जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पाटन प्रखण्ड के सहदेवा ग्रामवासी पुलिस के एसीओ रह चुके प्रभात मेहता हत्याकांड की सीबीआई जांच कर सभी हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि मृतक के छोटे भाई मुकेश मेहता द्वारा विभिन्न चैनलों में किए गए खूलाशे के अनुसार प्रभात मेहता का कथित पिस्टल विवाद में पुलिस के सिविल दस्ता के राकेश सिंह व अन्य के द्वारा अपहरण कर चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी के संरक्षण में थाने में रखे जाने के बाद प्राणघातक पिटाई से हत्या के बाद पाण्डेपुरा स्थित सुनसान घर से डेड बॉडी बरामद हुआ था।इस संदर्भ में मृतक के परिजनों द्वारा नामजद प्राथमिकी के आवेदन को दरकिनार कर पलामू एसपी कपिल चौधरी ने पुलिस को क्लीन चिट देकर सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया है,जो निंदनीय है।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि एक साजिश के तहत पलामू पुलिस बेरोजगार नौजवानों को एसपीओ व मुखबिर बनाकर पहले तो कुत्सित तरीके से बिना लाइसेंस का पिस्टल आदि हथियार देकर अल्ट्रा व अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ इस्तेमाल करती हैं।बाद में हथियार वापसी का कथित दबाव देकर सिविल दस्ता के पुलिसकर्मियों द्वारा हत्या करा देती है?
ज्ञातव्य है कि मृतक के भाई मुकेश मेहता के खूलाशे के अनुसार सिविल दस्ता के माध्यम से पुलिस प्रशासन के लोग अवैध वसूली व अन्य गतिविधियों में संलग्न रहते हैं,जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर उनके अवैध सम्पत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि इस हत्याकांड में आरक्षी अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी द्वारा मामले को दूसरे मोड़ देकर सिविल दस्ता में शामिल हत्यारों को खूले तौर पर बचाने के अभियान में शामिल होने के कारण हेमन्त सरकार को प्रभात मेहता हत्याकांड की सीबीआई जांच की अनुसंशा अविलम्ब करनी चाहिए।इस मामले में विभिन्न चैनलों में खूलाशे के बाद अगर पलामू पुलिस ने मुकेश मेहता को टारगेट किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जेकेएम अध्यक्ष ने आज झारखण्ड आन्दोलन कारी संघर्ष मोर्चा द्वारा उनकी मांगों के समर्थन में आहूत झारखण्ड बंद का नैतिक समर्थन किया है।