प्रसिद्ध चित्रकार एसएम नैय्यर जमाल की स्मृति में होगी चित्रांकन प्रतियोगिता

प्रसिद्ध चित्रकार नैय्यर सर की स्मृति में होगा चित्रांकन प्रतियोगिता

उपायुक्त ने कहा जिले के नामचीन व्यक्तियों की स्मृति को सहेजना हमारा कर्तव्य है

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू के प्रसिद्ध चित्रकार व कलागुरु एसएम नैय्यर जमाल की स्मृति में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) द्वारा आयोजन में सहयोग किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंगलबार को आयोजन समिति के लोगो ने पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने की सहमति दी और कहा कि जिले के नामचीन व्यक्तियों की स्मृति को सहेजना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने नैय्यर सर के बारे में जानकारी भी हासिल की।

जानिए आयोजन के नियम व शर्ते

चित्रांकन प्रतियोगिता के संयोजक राज प्रतीक पाल व सह संयोजक शहजादा तालिब ने कहा कि दिनांक 11 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक केजी स्कूल के प्रशाल में इसका आयोजन किया जाएगा। इसी दिन प्रतियोगिता के बाद 11 बजे से 12 बजे तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन खंड में होगा, पहला खंड में कक्षा 1 से 6, दूसरा खंड में कक्षा 7 से 10 व
तीसरा खंड में ओपन आयु वर्ग के प्रतिभागी होंगे। तीनों खंड का थीम नारी शक्ति होगा। तीनों खंड के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व एक सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5000, 3000, 2000 व
500 रुपए, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारी

मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन समिति इस तरह से है, निर्णायक सुमित भट्टाचार्य, विकास कुमार पप्पू, सोनाली विश्वास, मार्गदर्शन विनोद पांडेय, प्रेम भसीन, नवीन सहाय, संरक्षक अविनाश देव, परिकल्पना सैकत चट्टोपाध्याय, निदेशक संजीत प्रजापति, संयोजक राज प्रतीक पाल, सह संयोजक शहजादा तालिब, आदर्श पांडेय, कोषाध्यक्ष गिरेंद्र यादव, स्वागत प्रभारी मुनमुन चक्रवर्ती, कनक लता तिर्की, सोशल मीडिया प्रभारी संगम प्रकाश, स्थल प्रभारी उज्ज्वल सिन्हा, प्रमाणपत्र प्रभारी कामरूप सिन्हा, अमर भांजा, यातायात प्रभारी मो नसीम, प्रतियोगिता प्रभारी श्यामली घोष।