झारखंड क्रांति मंच ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग
लोकतंत्र व संविधान के हत्यारे ज्ञानेश कुमार को जेल भेजकर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर महान युवा क्रांतिकारी,स्वतंत्रता सेनानी, अप्रतिम बलिदानी सपूत अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र व भारतीय संविधान की क्रुर संस्थानिक हत्या के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को शीघ्र जेल की सलाखों में डालकर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि संघ,मोदी व अमित शाह जैसे परलोकतंत्रवादियों के इशारे पर देश में लगभग 13 करोड़ वैध लोगों का एस०आई०आर० के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटवाकर इस सरकारी आतंकवादी ने देश के कई राज्यों में भाजपा की गैरकानूनी सरकार बनवाकर देशद्रोह का अक्षम्य अपराध किया है,जिसके लिए सदन में महाभियोग चलाकर जेल भेजते हुए कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का झूठ बोलकर हिन्दू राष्ट्र के नाम पर अवैज्ञानिक व अंधविश्वासी झण्डू राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध संघियों के दबाव में पीएम मोदी व एचएम शाह जैसे संविधान विरोधियों ने केन्द्रीय सत्ता का भीषण दुरुपयोग करते हुए 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त व अन्य आयुक्तों के चयन सम्बंधित विधेयक में तीन सदस्यीय चयन समिति से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर अपने पिट्ठू मंत्री को शामिल कर भारत के निष्पक्ष चुनाव आयोग को गारत में मिलाने की नींव रखा था?किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव आयोग के प्रमुख समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा अवैधानिक व अलोकतांत्रिक कार्य करने पर जेल-जुर्माना समेत कठोर दण्ड का प्रावधान है,लेकिन जानबूझकर मोदी व अमित जैसे संविधान व लोकतंत्र के जघन्य हत्यारों ने दलाल मुख्य चुनाव आयुक्त के गलत कार्यों को दण्डात्मक कार्रवाइयों से बचाने के लिए असंगत कानूनी प्रावधान विधेयक में बनवा रखा है,जिसे अविलम्ब निरस्त करने की जरूरत है।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि दो अन्य चुनाव आयुक्तों के 14 बार की आपत्तियों को दरकिनार कर संघ के आदेश पर एस०आई०आर० में असंगत व वैध मतदाता विरोधी प्रावधानों को जोड़ने वाले राष्ट्रद्रोही संघी पिट्ठू ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष को सदन में महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहिए साथ ही चुनाव आयुक्तों के चयन सम्बंधी असंगत कानूनों को हटाने तक विपक्ष समेत सभी दलों को चुनावों का बहिष्कार करते हुए सड़क से लेकर सदन तक जाम कर देना चाहिए।

