सतबरवा में कर्म पूजा की शोभायात्रा, समाजसेवी आशीष सिन्हा ने शामिल होकर दी शुभकामनाएं

कर्म पूजा की शोभायात्रा में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं समाज सेवी आशीष सिंहा

सतबरवा (पलामू)। आज सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कर्म पूजा की शोभायात्रा निकाली गई। प्रकृति का यह पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर कड़ा, दोहर, चपरना, कुलिया, अधमनिया, दरवा समेत कई गांवों में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी आशीष कुमार सिंहा (आशीष सिंहा) के अनुसार, कर्म पूजा हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का स्मरण कराती है। उन्होंने कहा कि हमें कर्म धर्म के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करनी चाहिए। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोग भी यही संदेश दोहराते नजर आए।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंहा के अलावा छात्र के सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव, रेवारातु की मुखिया अनीता टूरी, मुखिया पति संजय पुरी, कमेटी के डब्लू उरांव, संजय उरांव, ईश्वर दयाल, नीलेश्वर मेहता, दामोदर उरांव, सेवानिवृत्त राजेंद्र उरांव, कामेश उरांव, धर्मेश उरांव, मोहन तुरी, शहीद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

आशीष सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।