पलामू पहुंचे BJYM प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, अतुल बाबू ने किया भव्य स्वागत
पलामू: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज पलामू प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सतबरा प्रखंड के कंचन ढाबा में चर्चित समाजसेवी अतुल बाबू ने उनका भव्य स्वागत किया।
अतुल बाबू ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
शशांक राज ने अतुल बाबू को निमंत्रण देते हुए कहा कि दो दिन बाद रांची के मोराबादी मैदान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अतुल बाबू को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि आपका इस सम्मेलन में आना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं तथा पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

