रामगढ़ में दो साल से सड़क बदहाल, भाकपा नेता रूचिर तिवारी ने किया निरीक्षण; लोचन भूइंया को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़ प्रखंड के ग्राम बेड़मा -बभंडी की सड़क खराब –रूचिर
लोचन भूइंया की मृत्यु के उपरांत भाकपा ने किया गया श्रद्धांजलि सभा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने रामगढ़ अंचल अन्तर्गत ग्राम -बेड़मा ,बभंडी चौपहिया में जनसंपर्क अभियान आम अब हमसे मुलाकात किया जिसके तहत यह पाया कि ठेकेदार के उदासीन रवैया के कारण इस इलाका में आज 2 साल से सड़क का स्थिति बदहाल है ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित है वही ग्राम -बेड़मा में कामरेड लोचन भूइंया के निधन के उपरांत शोक शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा की अध्यक्षता रामगढ़ अंचल सचिव राम जन्म राम ने किया । मौके पर भाकपा जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि लोचन भूइंया कम्युनिस्ट पार्टी का एक ईमानदार सिपाही था और अपने जीवन काल तक कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन एवं बैठक में हमेशा शामिल रहता गरीबों के हक एवं अधिकार के लिए लड़ने का काम किया। इस इलाका में पूर्व जमीदार परिवार के शोषण के खिलाफ भी लड़ाई लड़ा था। उनके निधन पर पार्टी कि अपूर्णिए क्षति हुई है जिसे निकट भविष्य में पूरा करना मुश्किल है आज जरूरत है समतामूलक समाज के निर्माण के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने की ।शोक सभा से पहले लोचन भूइंया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में किसान नेता रामराज तिवारी, जमालुद्दीन, चंद्रशेखर तिवारी, पूनम उपाध्याय, बंशीधर त्रिवेदी, प्रभु साव, शंभू सिंह , गफ्फार मियां, भाजपा माले के जिला सचिव रविंद्र भूइंया, इश्वरी भूइंया, वेरोनिका करकेटा शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

