दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की ओर से 13 सितंबर को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान समिति के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष विश्वनाथ स्वर्णकार, रॉकी सिंह, सचिव निरंजन गुप्ता, अनुभव सिंह, अनिल केशरी, नंद कुमार सिंह, रामजी प्रसाद, नदीम अख्तर, मो. सरफराज, श्रीकांत वर्मा, रोचित अग्रवाल, संतोष पांडेय, भोलू कुमार, कुमार राजा और हलचल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने नम आंखों से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।