BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
BRICS देशों के साझा घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। घोषणापत्र में सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए आतंकवाद के किसी भी रूप और अभिव्यक्ति को अस्वीकार्य बताया गया है। BRICS देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और आतंकवाद के वित्तपोषण समेत इसके सभी स्वरूपों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
पहलगाम हमले की निंदा को आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। साझा घोषणापत्र में आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने और आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर जोर दिया गया है।

