दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ स्थित पीताम्बर लाइन होटल के पास एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मकान में अवैध हथियार बनाने की मशीनें लगी हैं। इसके बाद गठित टीम ने दो कमरों में छापेमारी की। यहां से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, एंगल ग्राइंडर समेत करीब 55 तरह के सामान बरामद किए गए।
पुलिस को मौके से पिस्टल स्लाइड, ग्रिप, बैरल और मैगजीन के आकार के लोहे के कटे हुए हिस्से भी मिले हैं। छापेमारी हंसडीहा, रामगढ़ और जामा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

