दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे। डीजीपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही।