विश्व हिंदू परिषद गौ, गंगा और गीता के रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद गौ, गंगा और गीता के रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद, पलामू के द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक शिव शक्ति हनुमान मंदिर बेलवाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि 1964 में साधु-संतों के आह्वान पर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से विहिप की स्थापना गई। विहिप गौ, गंगा और गीता के रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। हिंदू समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं में संस्कार और संस्कृति के प्रति उदासीनता चिंतनीय है।
लाला प्रसाद यादव ने कहा कि हिंदुओं में देर से विवाह करने और कम संतान उत्पन्न करने के नए प्रचलन पर चिंतन और और विचार की जरूरत है। इस दिशा में सकारात्मक बदलाव के लिए हिंदू समाज की मानसिकता को बदलना आवश्यक है।
समारोह में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, राष्ट्रीय सेविका समिति से कुसुम लता, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, सह मंत्री विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, अधिवक्ता प्रभात तिवारी, लाला प्रसाद यादव, रवि तिवारी, रुपेश कुमार, राजेंद्र मिश्र, शिवम कुमार, ऊषा राणा, शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट से उमा शुक्ला, रंजना सिंह, सुमन सिंह, पुष्पा शुक्ला, मनोज कुमार, विनय कुमार, राकेश कुमार, दिलीप गिरी, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

