वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर डूबा, रील बनाने के दौरान हुआ हादसा

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान बिहार के औरंगाबाद निवासी 14 वर्षीय सागर कुमार डूब गया। बताया गया कि वह करीब 10 बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आया था और चट्टान पर चढ़कर नहाते हुए रील बना रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में जा गिरा।
सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की। तेज बारिश के कारण अभियान में परेशानी हुई और शव बरामद नहीं हो सका। गुरुवार को गोताखोरों की मदद से फिर तलाश की जाएगी।