स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर 10 सितंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा की3 वीं पुण्यतिथि पर लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
केतार। केतार के प्रसिद्ध चिकित्सक सह समाजसेवी स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा की 3वींपुण्यतिथि पर 10 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दवा वितरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम केतार स्थित मां चतुर्भुजी मंदिर के गेस्ट हाउस परिसर में होगा। इस दौरान स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी तथा लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
शिविर में क्षेत्र के लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जायेगी। वहीं जरूरतमंद मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक युवा समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ. निशांत निश्रम उर्फ छोटे शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लेने तथा अपने पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
साइकिल से गांव-गांव जाकर करते थे इलाज
डॉ. निशांत निश्रम ने बताया कि उनके पिता स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा ने केतार जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में उस दौर में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी, जब संसाधनों का काफी अभाव था। वे साइकिल से गांव-गांव जाकर लोगों का इलाज करते थे। उन्होंने ग्रामीणों को झाड़-फूंक से दूर रहने तथा बीमारी की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया था।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता इस क्षेत्र के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। वे अपने पिता के दिखाये पदचिह्नों पर चलकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्व. डॉ. ओंकार नाथ शर्मा के निधन के बाद भी क्षेत्र के लोग उनके सेवा भाव और योगदान को याद करते हैं। 3 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित रहेंगे

