गुमला में मारवाड़ी युवा मंच ने पेश की मानवता की मिसाल, शेखर अग्रवाल ने रक्तदान कर बच्ची की बचाई जान
मानवता के कार्य में लगातार तत्पर है मारवाड़ी युवा मंच गुमला
🩸 रक्तदान महादान – जीवनदान 🩸
सदर अस्पताल, गुमला स्थित ब्लड बैंक में मारवाड़ी युवा मंच गुमला के द्वारा एक अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति में बी पॉजिटिव रक्तदान कर अस्पताल में इलाजरत एक बच्ची की सहायता की।
यह गौरव का विषय है कि शेखर अग्रवाल ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण का परिचय दिया है। उनके इस प्रेरणादायी एवं पुनीत कार्य के लिए हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएँ। 👏🏻
“आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन में नई आशा और मुस्कान ला सकता है।”
|| मारवाड़ी युवा मंच गुमला का प्रत्येक युवा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है ||
इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन मंजू किंडो उपस्थित थे।

