ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

शिक्षक सम्मान समारोह, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मेदिनीनगर के प्रांगण में 6 सितंबर 2026 दिन रविवार को ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर अकादमिक निदेशिका डॉ0 सिमी मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार, प्रशासन प्रबन्धक मणि सी. वी. एवं अन्य अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पश्चात डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। झारखण्ड सरकार में केबिनेट मन्त्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर पवित्र आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गई।
अकादमिक निदेशिका डॉ0 सिमी मेहता ने समस्त विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि-शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर औरों को प्रकाशित करता है। डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों का अनुकरण कर शिक्षक आदर्श व्यवहार का उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है। शिक्षक का पद उत्तरदायित्व का पद है, क्योंकि बच्चों के विकास पर उनका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्नति के शिखर पर ले जाना हमारा मुख्य ध्येय है। हम अपने विद्यालय को सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थापित करेंगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से हम अपने राष्ट्र का भविष्य बेहतर बना सकते हैं। शिक्षक सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है जिससे राष्ट्र की दिशा व दशा तय होती है। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यालय विकासोन्मुख है।
प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की अशेष शुभकामनाएँ देकर कहा कि-शिक्षकों के परिश्रम से हमारा विद्यालय प्रगति की ओर उन्मुख हो रहा है। इस हेतु हमारे शिक्षक बधाई के पात्र हैं। शिक्षकों को अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। शिक्षक समाज सेवक भी हैं। बच्चों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होता है, इसलिए हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। हम निदेशक महोदय की दूरदर्शिता के आभारी हैं जिन्होंने समाज सेवक के रुप में हमें शिक्षण मंच दिया।
प्रशासन प्रबन्धक मणि सी. वी. ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद देकर कहा कि-विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ कटिबद्ध है। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन हमारा ध्येय है, जिसमें निरंतरता कायम रहेगी।
इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दिलीप मिश्रा, सोनू दास, मम्पी मजूमदार, कृति निशा एवं उज्ज्वल पाठक के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
अंत में विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा शैक्षणिक निदेशिका को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। मंच संचालन शिक्षिका भारती यादव एवं रवीना श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजीव मिश्रा के द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
विद्यालय के निदेशक सह पाँकी विधायक डॉ0 एस0 बी0 पी0 मेहता एवं विद्यालय सचिव श्रीमती किरण मेहता ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय शैक्षिक निदेशिका ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।