प्रभा शाहाबादी के निधन पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जताया शोक

प्रभा शाहाबादी के निधन पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जताया शोक

शाहाबादी आवास पहुंचकर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी से मिले, बंधाया ढांढस

गिरिडीह। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शाहाबादी आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

फुरकान अंसारी ने पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभा शाहाबादी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

इस मौके पर शाहाबादी आवास पर मौजूद लोगों ने भी दिवंगत प्रभा शाहाबादी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने अभय शाहाबादी से भी मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।