गिरिडीह में सरिया लदा ट्रक पलटा, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल

गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों को चपेट में लेते हुए पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।