झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे 21 वर्षीय अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था। पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हाईवे पर अचानक जानवर आने के बाद चालक ने कार मोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया।