SIR-2026: गिरिडीह के 2,586 बूथों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति
गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में बताया कि SIR-2026 के तहत गणना चरण पूरा होने के बाद विधानसभावार डिजिटाइजेशन कर ASDDF सूची तैयार कर ली गई है। जिले के 2,586 आयोग-मानित मतदान केंद्रों पर 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची और ASDDF सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ASDDF सूची में शामिल मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होंगे। जिले के धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह और डुमरी विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के आधार पर मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं अन्य श्रेणियों की ASDDF सूची तैयार की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी, जबकि आवेदनों का निष्पादन एवं सुनवाई 3 अक्टूबर तक की जाएगी। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 8-9 और 22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 15 अगस्त को ग्राम सभाएं तथा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को होगा। मतदाता BLO के अलावा ECINET मोबाइल ऐप और Voters Portal के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

