E20 पेट्रोल बंद होने का दावा फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने वायरल खबर पर दी सफाई

E20 पेट्रोल बंद होने का दावा फर्जी, पेट्रोलियम मंत्रालय ने वायरल खबर पर दी सफाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे को पेट्रोलियम मंत्रालय ने फर्जी बताया है, जिसमें 5 अगस्त से E20 पेट्रोल बंद कर केवल शुद्ध पेट्रोल की बिक्री शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। वायरल संदेश में E20 पेट्रोल की कीमत 105 से 110 रुपये प्रति लीटर होने का दावा भी किया गया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में E20 पेट्रोल की बिक्री जारी रहेगी और एथेनॉल ब्लेंडिंग से जुड़ी नीति में इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से ईंधन की कीमतों और सरकारी नीतियों से जुड़ी वायरल सूचनाओं पर बिना पुष्टि के भरोसा नहीं करने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जानकारी की पुष्टि सरकार और तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक स्रोतों से ही की जानी चाहिए। साथ ही लोगों से भ्रामक या अपुष्ट जानकारी को आगे साझा करने से बचने को कहा गया है।