PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं
PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र अवसर समाज में एकजुटता, शांति और खुशियों को बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री ने लोगों से दया, करुणा और समाज के लिए कुछ करने की भावना को हमेशा अपना मार्गदर्शक बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अवसर सभी के जीवन में शांति, सद्भाव और खुशियां लेकर आए।

