सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन नगर पुलिस लाइन निवासी टोटो चालक सुनील पासवान की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुनील सोनबाद से सवारी पहुंचाकर गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह कॉलेज के समीप तेज रफ्तार चारपहिया वाहन JH11-AV-0822 ने उनके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बेंगाबाद थाना पहुंचाया है, जबकि वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।