NEET-PG क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल विवाद: केंद्र ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी, 8 हफ्ते में देगी रिपोर्ट
NEET-PG क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल विवाद: केंद्र ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी, 8 हफ्ते में देगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। NEET-PG 2025-26 काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार की ओर से एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि उसके निर्देश के अनुसार मामले पर विचार करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी सरकार, NBEMS और मेडिकल संस्थानों समेत सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कमेटी सभी पक्षों से प्राप्त सुझावों और संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके लिए कमेटी को आठ सप्ताह का समय दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट मामले पर आगे सुनवाई करेगा। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

