गिरिडीह में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव, औषधीय पौधों का किया वितरण
गिरिडीह में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव, औषधीय पौधों का किया वितरण
गिरिडीह। पतंजलि परिवार की ओर से आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। भंडारीडीह स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए औषधीय और फलदार पौधों का वितरण व पौधरोपण किया गया। साथ ही लोगों के बीच पतंजलि जूस भी वितरित किया गया।
नवीन कांत सिंह ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके जन्मदिन को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रकृति एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सरदार भूपेंद्र सिंह, रणधीर कुमार गुप्ता, सरदार देवेंद्र सिंह, पुष्पा शक्ति, पिंकी खेतान, प्रभात खेतान, पप्पू सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सावन कुमार, रमेश सिन्हा, ममता कंधवे और जोशी कुमारी सहित पतंजलि परिवार, भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

