गिरिडीह में सेपक टकरा अस्मिता लीग का आयोजन, 130 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

गिरिडीह में सेपक टकरा अस्मिता लीग का आयोजन, 130 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

गिरिडीह। इंडोर स्टेडियम में रविवार को सेपक टकरा अस्मिता लीग के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले की 130 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में झारखंड सेपक टकरा संघ के महासचिव शिवेंद्र दुबे सहित महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए गिरिडीह में सेपक टकरा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला सेपक टकरा संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और रेफरियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड सेपक टकरा संघ के महासचिव शिवेंद्र दुबे ने गिरिडीह में जल्द ही सीनियर स्टेट सेपक टकरा चैंपियनशिप आयोजित कराने का आश्वासन दिया। इससे जिले के खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।