मर्सी हॉस्पिटल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 290 से अधिक मरीजों ने लिया परामर्श

मर्सी हॉस्पिटल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 290 से अधिक मरीजों ने लिया परामर्श

गिरिडीह। मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श का लाभ लिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में सर्जरी, हड्डी एवं ट्रॉमा, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग, ईएनटी, त्वचा, क्रिटिकल केयर और गुर्दा एवं मूत्र रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। इस दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच के साथ जरूरत के अनुसार 2D Echo और PFT जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

मर्सी हॉस्पिटल के CEO डॉ. पी. एच. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह और आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान विभिन्न जांच और उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंच सकें।