सावन की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, 5 KM लंबी कतार
सावन की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब, 5 KM लंबी कतार
देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरिए आधी रात से ही कतार में लगकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की कतार करीब पांच किलोमीटर लंबी हो गई है और लगातार जलार्पण का सिलसिला जारी है।
बाबा मंदिर परिसर से लेकर देवघर शहर तक ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंज रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने की संभावना है।

