जपला-हैदरनगर में बिजली संकट से लोग परेशान, भाजपा नेता सोमेश सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी
जपला-हैदरनगर में बिजली संकट से लोग परेशान, भाजपा नेता सोमेश सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी
हैदरनगर/जपला। जपला एवं हैदरनगर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर भाजपा नेता सोमेश सिंह ने चिंता जताते हुए बिजली विभाग से व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही व्यापारियों, विद्यार्थियों और किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमेश सिंह ने बिजली विभाग के प्रबंधक से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा उपलब्ध कराना सरकार और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें लगातार लापरवाही को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

