हरिहरगंज के बालिका किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में साइंस-आर्ट्स का नामांकन जारी
हरिहरगंज के बालिका किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में साइंस-आर्ट्स का नामांकन जारी
हरिहरगंज। संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता। हरिहरगंज स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 के समीप बालिका किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटर साइंस एवं आर्ट्स में नामांकन जारी है। महाविद्यालय की प्राचार्या रमी कुमारी ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को नामांकन में विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ लाइब्रेरी सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते नामांकन कराने की अपील की है। इस अवसर पर सूरज यादव, विशाल कुमार, लाल यादव, मनीष प्रजापति तथा महाविद्यालय के क्लर्क चीकू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


