पांकी के बांकी खुर्द में सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पांकी के बांकी खुर्द में सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पांकी। प्रखंड के बांकी खुर्द वृतिया डंडार गांव में सार्वजनिक रास्ता कथित रूप से अवरुद्ध किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि साव टोला से अमानत नदी की ओर जाने वाले वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति ने हल चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार इसी रास्ते से लोग खेती-बाड़ी और नदी की ओर जाते हैं तथा अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा भी इसी मार्ग से अमानत नदी तक जाती है। रास्ता बाधित होने के विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से जांच और रास्ते को दोबारा चालू कराने की मांग की।
इस संबंध में मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि मिनती वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध किए जाने की सूचना मिली है और यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में यशवंत साहू, अखिलेश पांडे, शिव शंकर साव, माधव साव, अजय पांडे, बालेश्वर साव, तेतर साव, ओमप्रकाश साव, कृष्णा साव, दोखली देवी, पूनम देवी, अंजली देवी और कौशल्या देवी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


