नौडीहा बाजार में SMC चुनाव शांतिपूर्ण, 8 विद्यालयों में सर्वसम्मति से गठन
नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार के द्वारा शिक्षा विभाग प्रबंधन समिति (SMC) का चुनाव पहला वर्ग से लेकर आठवां वर्ग के सभी विद्यालय में प्रबंधन समिति का चुनाव अभियान चलाया जा रहा जिसमें बीआरपी, पर्यवेक्षक शिक्षक ने पंचायत खैरादोहर में जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी सेविका कार्यकर्ता,ग्रामीणों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से
(1) न्यू प्राथमिक विद्यालय शिल्दा खुर्द टोला घीवाहीटाड, अध्यक्ष शांति देवी पति संजय भुइया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भुइया,
(2) राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिल्दा खुर्द, अध्यक्ष लालदेव सिंह, उपाध्यक्ष पूनम देवी पति मुन्ना राम
(3) उत्क्रमित मध्य विद्यालय जवाड, अध्यक्ष अवधेश राम, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी पति अशोक राम,
(4) उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुवादाग, अध्यक्ष बबीता देवी पति प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह,
(5) न्यू प्राथमिक विद्यालय शिल्दा कला अध्यक्ष सरिता देवी पति उपेंद्र भुइया,उपाध्यक्ष यानूल अंसारी,
(6) न्यू प्राथमिक विद्यालय लकडाही टोला बेलवाटाड, अध्यक्ष सबिता देवी पति अर्जुन राम, उपाध्यक्ष निर्मला देवी पति अरविंद भुइया,
(7) न्यू प्राथमिक विद्यालय बसकटिया, अध्यक्ष सुनीता देवी पति विनय कुमार उपाध्यक्ष शांता कुमार सिंह
(8) न्यू प्राथमिक विद्यालय सलैया खुर्द, अध्यक्ष शीला देवी पति राजेश्वर सिंह
उप अध्यक्ष अनिल देवी पति कमलेश सिंह .. सर्वसम्मति से बने।
(9) राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरादोहर में SMC के चुनाव में आपसी समन्वय नहीं बनने के कारण चुनाव रद्द किया गया

