नवोदय विद्यालय में छात्र से कथित मारपीट पर कार्रवाई की उठी मांग

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार
नवोदय विद्यालय हुसैनाबाद मे ं जूनियर छात्र से कथित मारपीट का मामला, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने की कड़ी कार्रवाई की मांग ।

हॉस्टल में एक सीनियर छात्र द्वारा जूनियर छात्र के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर आज नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले में दोषियो ं के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की और कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की सभी समस्याओ ं की जांच कर जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंन े यह भी कहा कि जूनियर छात्र के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जान े वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब इस मामले पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई ह ै तथा सभी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।