भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां फैंस ने टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी लिए।