NEET पास छात्राओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका
NEET UG 2026 पास करने वाली छात्राओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर आया है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स के जरिए उम्मीदवारों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में करियर बनाने का मौका मिलेगा। देशभर के AFMS नर्सिंग कॉलेजों में कुल 220 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। चयन NEET UG स्कोर, लिखित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

