आसाराम की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट मांगी
नाबालिग लड़की से दु’ष्कर्म के मामले में जोधपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार (17 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। आसाराम ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से कुछ समय के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि वह आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट की जांच करे और यह बताए कि क्या उनकी स्वास्थ्य स्थिति सच में इतनी गंभीर है कि उन्हें इलाज के लिए कुछ समय की अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए।

