केतार चतुर्भुजी मंदिर पहुंचे DSP, परिवार संग की पूजा-अर्चना, मां का लिया आशीर्वाद

केतार चतुर्भुजी मंदिर में डीएसपी ने परिवार संग की पूजा-अर्चना
केतार। प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी मंदिर में शनिवार को बंशीधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएसपी सतेन्द्र नारायण सिंह ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भगवती के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर विकास समिति की ओर से संरक्षक राम बिचार साहू, सचिव हेमंत पाठक, उपाध्यक्ष निशांत निश्रम उर्फ छोटे शर्मा तथा कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद ने डीएसपी एवं उनके परिजनों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मौके पर केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी भी उपस्थित रहे। मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने डीएसपी का स्वागत करते हुए क्षेत्र की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।