गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की गिरीडीह जिला बैठक बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री पंकज पांडेय जी ने किया। बैठक में जिले के सभी प्रखंडो में प्रवास एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में हनुमान चालीसा केंद्र का गठन कर सनातनियो को एकजुट करने का कार्य सभी को सौंपा गया। एवं जिले में सनातन समाज की समस्याओं पर चर्चा भी हुई। बैठक में रवि यादव जी को राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रखंड अध्यक्ष, अजय पण्डित जी को उपाध्यक्ष,मंत्री के रूप में अमित गुप्ता, आकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह को अहिप का प्रखंड उपाध्यक्ष, अंकुश गुप्ता राष्ट्रीय बजरंग दल के सदर प्रखंड मंत्री।
बैठक में प्रान्त मंत्री रविशंकर पांडेय, विभागाध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला कार्याध्यक्ष विजय मल पांडेय,राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु,उपाध्यक्ष सुजीत सिंह,मंत्री शुभम झा,मजदूर परिषद के महामंत्री रपन गुप्ता,ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष पंकज सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के सदर प्रखंड अध्यक्ष चन्दन वर्मा जी, झलकडीहा के मुखिया सहोदर मण्डल जी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

