मनिका: भूमि विवाद मे भटको निवासी असलम अंसारी को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर
मनिका: भूमि विवाद मे भटको निवासी असलम अंसारी को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर I
मनिका- मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में सोमवार 7:00 बजे शाम को भूमि विवाद में पांच हमलावरो ने टांगी रड, और फाइटर से हमला कर भटको निवासी असलम अंसारी उम्र 39 वर्ष को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया l घायल के भाई अख्तर अंसारी ने बताया कि गांव के ही (1) सफीक अंसारी (2) रफीक अंसारी (3) लतीफ अंसारी (4) मलाउद्दीन अंसारी (5) ईदु अंसारी ने हमारे भाई असलम अंसारी के घर आकर टांगी, रड और फाइटर से हमला कर दिया, हमला मे असलम अंसारी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया l वहीं घायल असलम अंसारी को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल असलम अंसारी के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पलामू रेफर कर दिया l वहीं जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि PMCH पलामू से भी घायल के स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया l वहीं घायल असलम अंसारी के भाई अख्तर अंसारी ने मनिका थाना में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है l



