गिरिडीह के किसान की चमकी किस्मत, ट्रैक्टर खरीदते ही जीती होंडा शाइन बाइक
गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड निवासी कलीमुद्दीन अंसारी उर्फ़ असगर अंसारी की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उन्हें सोलिस ट्रैक्टर्स की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ योजना में होंडा शाइन टू-व्हीलर उपहार स्वरूप प्राप्त हुई।
बताया गया कि कलीमुद्दीन अंसारी ने हाल ही में सोलिस ट्रैक्टर्स के अधिकृत शोरूम श्री गजराज ट्रैक्टर्स, बोरो मोड़, गिरिडीह से नया सोलिस ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर खरीदने पर उन्हें लकी ड्रॉ योजना में शामिल किया गया, जिसमें उनका नाम विजेता के रूप में निकला।
इस अवसर पर श्री गजराज ट्रैक्टर्स, बोरो मोड़, गिरिडीह की पूरी टीम ने कलीमुद्दीन अंसारी उर्फ़ असगर अंसारी को होंडा शाइन बाइक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शोरूम प्रबंधन ने जिले के किसानों से अपील की है कि जो किसान नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे एक बार सोलिस ट्रैक्टर्स के अधिकृत शोरूम श्री गजराज ट्रैक्टर्स, बोरो मोड़, गिरिडीह अवश्य पधारें और उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें।

