मणिपुर में खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
मणिपुर के कांगपोकपी जिले के गोवानजांग गांव में शनिवार शाम हथियारबंद हमलावरों ने 53 वर्षीय किसान हाओलाल सिंगसिट की गोली मारकर ह/त्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे। फायरिंग शुरू होते ही उनकी पत्नी जान बचाकर भाग निकली, लेकिन किसान को कई गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने श/व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि मई से नागा और कुकी समुदायों के बीच तनाव, हत्याओं और आर्थिक नाकेबंदी के कारण क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।

