गिरिडीह फैक्ट्री हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबगान के समीप एल्युमिनियम फैक्ट्री में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 23 वर्षीय युवक सहाबुद्दीन अंसारी की मौ,त हो गई। मृ,तक बरवाडीह, गिरिडीह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में नए प्लांट को चालू करने की तैयारी के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें सहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृ,त घोषित कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सहाबुद्दीन रोज़गार के लिए फैक्ट्री में काम करने गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके हादसे में मौ,त की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं फैक्ट्री मालिक रवि चूड़ीवाले ने बताया कि निर्माण कार्य ठेके पर कराया जा रहा था। उनके अनुसार काम के दौरान युवक का पैर फिसल गया, जिससे यह हादसा हुआ और उसकी मौ,त हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।