हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हृदयानंद मिश्र का जन्मदिन, जुटे कई दिग्गज नेता

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हृदयानंद मिश्र का जन्मदिन, कांग्रेस नेताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने दी शुभकामनाएँ
मेदिनीनगर, पलामू।
पलामू जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बिनोद पाठक के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, स्वतंत्र पत्रकार, अधिवक्ता एवं झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र का जन्मदिन पुलिस लाइन रोड स्थित होटल अर्बन में हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने श्री मिश्र के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों तथा संगठनात्मक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओ में पलामू जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव बिट्टू पाठक ने कहा कि हृदयानंद मिश्र जी ने चार दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन और समाज को सदैव प्राथमिकता दिया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि कभी भी किसी पद अथवा चुनावी टिकट की व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं रखी। उनकी निर्भीक एवं तथ्यपरक लेखनी तथा जनसेवा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, पलामू जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बिट्टू पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार सिंह, सागर दास, जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, विश्राम दुबे, गीरवर पांडे, शैलेश चंद्रवंशी, सुदना पूर्वी के पूर्व पंचायत सचिव अजय पाठक, पलामू जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के नगर अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राजू कुमार, भोला केसरी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के समन्वयक गिरजा राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश रवि, अजय साहू, पलामू जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश पाठक, अजीत कुमार, महिला कांग्रेस की राधिका रविदास प्रोफेसर स्वती सहाय श्रीकांत सहाय रविंद्र शुक्ला गांधी जी अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर श्री मिश्र का अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हृदयानंद मिश्र ने संगठन निर्माण, समाजसेवा, वैचारिक जागरण और जनसरोकारों के लिए जो कार्य किए हैं, वे पलामू प्रमंडल की सार्वजनिक जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
जन्मदिन के अवसर पर दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। शुभकामना संदेश भेजने वालों में सांसद सुखदेव भगत, विश्वविख्यात पर्यावरणविद् प्रो. डॉ. एम. जी. तिवारी, रांची की पूर्व महापौर एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती रमा खलखो, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती अरुणा शंकर, प्रो. डॉ. लक्ष्मी सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पलामू प्रभारी विनय सिन्हा ‘दीपू’, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत शुक्ला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हृषिकेश सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में पलामू जिला कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष बिनोद पाठक ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हृदयानंद मिश्र का जीवन सिद्धांत, सेवा, संघर्ष और सामाजिक समर्पण की प्रेरक मिसाल है तथा उनका सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।