WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की नजर, सुरक्षा और फ्रॉड को लेकर जांच संभव

WhatsApp ने यूजर्स के लिए हाल ही में Username रिजर्वेशन शुरू किया है, इस फीचर के जरिए लोग बिना मोबाइल नंबर के यूजर आईडी के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट कर चैट कर पाएंगे। इस फीचर के लिए रिजर्वेशन शुरू होने के बाद अब पता चला है कि केंद्र सरकार इस फीचर की जांच कर सकती है। इस फीचर को लेकर ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ने की आशंका के चलते सरकार गोपनीयता और सुरक्षा पहलुओं का अध्ययन कर रही है। फ्रॉड की आशंका के चलते इस नए यूजर आईडी फीचर को लेकर विवाद शुरू हो गया है, यही वजह है कि सरकार अब इस फीचर के हर पहलू की जांच करेगी।