जेडीयू विधायक ने उठाई नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाने की मांग

बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आरजेडी के बाद अब जेडीयू की ओर से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उपप्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) बनाने की मांग उठी है। जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार के लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ देश को मिलना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।