जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती, सीसीयू में चल रहा इलाज

एंकर…जमशेदपुर…पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती, लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद टीएमएच के सीसीयू में चल रहा इलाज।

वीओ 1…..जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक बिगड गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वर्तमान मे उन्हें अस्पताल के सीसीयू में रखा गया है, जहा डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है. विधायक के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड गई और लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।