पांकी प्रखंड कार्यालय में ‘आम उत्सव-सह-बागवानी मेला’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन

पांकी प्रखंड कार्यालय में ‘आम उत्सव-सह-बागवानी मेला’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन

​ पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) तथा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत सोमवार को ‘आम उत्सव-सह-बागवानी मेला’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार तथा उप प्रमुख अमित कुमार चौहान सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं कार्यक्रम का संचालन मनरेगा बीपीओ विष्णु मिश्रा के द्वारा किया गया।
​मेले के दौरान पांकी प्रखंड के विभिन्न गाँवों से आए प्रगतिशील किसानों और बागवानों ने अपने द्वारा उपजाए गए उन्नत किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में आमों की टोकरियों के साथ लाभुकों और उनकी फसलों का विवरण भी प्रदर्शित किया गया था, जिनमें मुख्य रूप से किसान
​मनोज पासवान (नौडीहा-2 पंचायत)इनके द्वारा उत्पादित बेहतरीन ‘मालदा’ आम प्रदर्शनी लगाई गई वहीं
​जनार्दन महतो (ढुब पंचायत) के द्वारा प्रसिद्ध ‘दशहरी’ आम का प्रदर्शन किया गया
​राजकेश्वर (पगार खुर्द पंचायत) इनके द्वारा उपजाए गए ‘लंगड़ा’ आम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
​इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल पर्यावरण को संतुलित कर रही है, बल्कि यह ग्रामीणों की आजीविका और आय को दोगुना करने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
​प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद और उप प्रमुख अमित कुमार चौहान ने स्थानीय किसानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पांकी प्रखंड में इस स्तर पर आम का उत्पादन होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
​कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि यशवंत वर्मा ,पिंटू गुप्ता मनरेगा कर्मी राकेश रजक प्रकाश वर्धन अनिल गुप्ता कुंदन उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।