मुहर्रम को लेकर सतबरवा में दिखी एकता, भाईचारे का दिया संदेश
सतबरवा: मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के बुलावे पर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया सतबरवा में कमेटी के सदस्यों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। धार्मिक और सामाजिक पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की अपील करते हुए स्थानीय लोगों ने सामूहिक सहयोग का संदेश दिया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि हमारी संस्कृति में ऐसे पर्व एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमें इन पर्वों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए, ताकि समाज में सौहार्द की मिसाल कायम रहे।
इस अवसर पर पिटु अहमद, तबरेज आलम, मिन्हाज अली, सदर रिजवान अली, अकबर अली, टिंकु आलम, नौशाद आलम, शमीर आलम, शमशाद खां, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अफरोज खां सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आशीष कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता, सतबरवा, पलामू ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम हैं और हमें इन अवसरों पर विभेद भूलकर एक साथ आगे बढ़ना चाहिए।
यह कार्यक्रम सतबरवा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

