चैनपुर के हरभोगा में डायन-ओझा के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

चैनपुर के हरभोगा में डायन-ओझा के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

चैनपुर (पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोगा गांव में डायन-ओझा के आरोप को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, एक परिवार ने दूसरे परिवार पर डायन-ओझा करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया।
घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेडिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में काफी समय से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जो इस घटना के बाद खुलकर सामने आ गई।
पुलिस ने लोगों से अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।