गिरिडीह में बायर-सेलर मीट आयोजित, 3100 महिला आम उत्पादकों को बेहतर बाजार दिलाने पर जोर

गिरिडीह में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में बायर-सेलर मीट आयोजित हुई। कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ी 3100 से अधिक महिला लाभुकों के आम उत्पादन को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने पर चर्चा हुई। किसानों, एफपीओ और खरीदारों के बीच सीधे संवाद के जरिए बिचौलियों की भूमिका कम करने, पैकेजिंग, परिवहन और विपणन रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रखंडों के किसानों और स्वयं सहायता समूहों ने अपने आम उत्पादों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि किसानों को सीधे बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा ।