IAF ने निभाई इंसानियत की मिसाल, चंडीगढ़ से दिल्ली एयरलिफ्ट किए लिवर और किडनी

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक जीवन बचाने वाला मिशन पूरा किया। एक सैनिक के 62 वर्षीय पिता ने निस्वार्थ भाव का परिचय देते हुए अपना लिवर और किडनी दान करके किसी को जीवन का तोहफ़ा दिया। मेडिकल ज़रूरतों और समय की अहमियत को समझते हुए, IAF ने दान किए गए अंगों को चंडीगढ़ से दिल्ली एयरलिफ्ट किया। लिवर को आर्मी हॉस्पिटल (R&R) और किडनी को सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया।